फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा रथयात्रा शुरू होने पर सरकार की उल्टी गिनती शुरू: सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा रथयात्रा के साथ सरकार की उल्टी गिनती हो जाएगी शुरू : सांगवान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि पानीपत के समालखा से तीन जून को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की रथ यात्रा की शुरूआत के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। यात्रा को लेकर जहां जनता में उत्साह है वहीं विपक्षी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान शनिवार को क्षेत्र के गांव कमोद, नीमड़ी, बौंद कलां व मिसरी में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को दलाल बताने वाली भाजपा सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। किसानों की मांगों को मानना तो दूर बल्कि किसान को दलाल बताकर उसको बेइज्जत किया जा रहा है। जिसने कभी खेत में जाकर तक नहीं देखा आज वो खुद को किसान बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में किसान ही नहीं बल्कि प्रदेश का सभी वर्ग भाजपा को इसका एहसास कराएगा। इस मौके पर जिला पार्षद महेंद्र सोनी, सुरेंद्र बौंद, सरपंच कपूर सिंह कमोद, पूर्व सरपंच जगदीश, बलजीत, राजपाल पूर्व सरपंच मिसरी, जसवंत सिंह, राजेंद्र, पृथ्वी, कर्ण सिंह, सतबीर, किरणपाल नंबरदार, राजकुमार व बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें