फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर नगर में गहराया पेयजल संकट, खाली मटके फोड़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर नगर में गहराया पेयजल संकट, खाली मटके फोड़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड 12 स्थित कबीर नगर में लंबे समय से दूषित पेयजल सप्लाई होने से नाराज लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इस दौरान महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से वार्डवासियों की समस्याओं की सुध लेकर समाधान की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कबीर नगर में सीवरेज मिक्स दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या पिछले करीब दो माह से बनी हुई है। जिसकी वजह से खरीदकर पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।
लोगों ने बताया कि बार-बार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते मजबूरी में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। वार्ड वासियों ने बताया कि सप्लाई किया जा रहा पानी काला व बदबूदार है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। इस समय लोग 15 रुपये में पानी का कैंपर खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड में रहने वाले अधिकतर श्रमिक तबके के लोग हैं जो दिहाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कैंपर खरीदने से उन्हें प्रतिमाह 800 से 900 रुपये की चपत लग रही है। वार्डवासी असरफी देवी, राजरानी, माया देवी, सिलोचना देवी, मंजू, राजू, दिनेश कुमार, संदीप, विक्की, नितेश आदि ने कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध जताएंगे।

वार्डवासी बोले, विभाग के अधिकारियों को नहीं समस्या से कोई सारोकार

पिछले दो माह से लगातार दूषित पानी सप्लाई होने से चर्म रोग आदि अनेक प्रकार की जलजनित बीमारियां होने का अंदेशा बना हुआ है। पेयजल सप्लाई में जो पानी पहुंचता है वो पीने लायक भी नहीं है।
- राधेश्याम
कबीर नगर में रहने वाले अधिकतर लोग श्रमिक तबके के हैं जो मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक परिवार हर रोज कम से कम दो कैंप रखवाता है जिससे उन्हें 900 रुपये की चपत लगती है।
मुकेश कुमार
वार्ड में सप्लाई हो रहा पानी दूषित व बदबूदार है। इसे पीने में तो क्या शौचालय में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे में वार्डवासी विभाग की कार्यप्रणाली से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सोनू
चंपापुरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के काफी चक्कर लगाने के बाद भी समस्या की सुध लेने आज तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। अधिकारियों की लापरवाही कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
- मुकद्दर सिंह
हमारे पास अभी तक कबीर नगर की कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर वार्ड में ऐसी कोई समस्या है तो उसका तुरंत समाधान करवा दिया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें