पीर बाबा का भंडारा 24 को
चरखी दादरी।
बाबा पीर सेवा दल की ओर से नगर के कोर्ट कॉप्लेक्स में 24 दिसंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी बाबा पीर सेवा दल के अध्यक्ष फूल चंद सोनी सांवड़ ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा पीर सेवा दल की ओर से प्रतिवर्ष बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि भंडारे से पूर्व तीन आरती होंगी जिसमें नंदी की आरती भी की जाएगी।