फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोग रहने के लिए दिनचर्या में शामिल करें योग-नवीन परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनचर्या में शामिल करें योग, निरोग रहें: नवीन परमार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव सांजरवास खेल स्टेडियम में पतंजलि योगपीठ की तरफ से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रचारक नवीन परमार ने योगाभ्यास और प्राणायाम करवाए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम करने या रोगों को दूर करने वाली क्रिया नहीं है बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाली एक जीवन पद्धति है। योग का अर्थ है जोड़ना यानी शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधना। योग का प्रयोग शारीरिक , मानसिक और आध्यत्मिक लाभों के लिए हमेशा से होता रहा है आज की चिकित्सा शोधों ने यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जाति के लिए वरदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिम आदि से शरीर के किसी खास अंग का ही व्यायाम होता है वहीं योग से शरीर के समस्त अंग प्रत्यंगों, ग्रंथियों का व्यायाम होता है जिससे अंग प्रत्यंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं। योगाभ्यास से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है त्वचा पर चमक आती है शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है। उन्होंने कहा कि योगासन मांस पेशियों को पुष्टता प्रदान करते हैं जिससे दुबला पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है वहीं दूसरी ओर योग के नित्य अभ्यास से शरीर से फैट कम हो जाता है। योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है जिससे तनाव दूर होकर अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है व पाचन सही रहता है। प्राणायाम के द्वारा श्वास प्रश्वास की गति पर नियंत्रण होता है जिससे श्वसन संस्थान संबंधित रोगों में बहुत फायदा मिलता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच जगदीश ,सुखबीर कोच, श्रवण, निक्की, सुरेंद्र , प्रवीन, अनिल ,नितिश, आकाश, मदन , मोनू ,काला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें