फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसें नहीं जाती बस स्टैंड के अंदर, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लंबी दूरी की रोडवेज बसें बस स्टैंड के अंदर न पहुंचने और बस स्टैंड के बाहर न रुकने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से आने वाली लंबी दूरी की बसें भी बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 मोड़ से निकलकर बाईपास की तरफ जाती हैं। इससे शहर के अंदर से रोहतक की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इससे रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। कई बार इस संबंध में शिकायत रोडवेज विभाग के अधिकारियों को भी की गई है। मगर ड्राइवरों की मनमानी के चलते लोगों को समस्या हो रही है।
दरअसल, शहर में इन दिनों मेट्रो का काम चल रहा है। बस स्टैंड के बाहर भी मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इसके चलते बहादुरगढ़ बस स्टैंड का मेन गेट नजफगढ़ रोड की तरफ है। इसके चलते रोहतक की तरफ से आने वाली गाड़ियां जहां जाखोदा बाईपास की तरफ से निकल रही हैं। वहीं, दिल्ली की तरफ से आने वाली गाड़ियां शहर में न पहुंचकर सेक्टर-9 बाईपास मोड़ से आगे जा रही हैं। इससे रोहतक-दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को शहर में सड़क पर खड़े रहकर सवारी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के अंदर से केवल प्राइवेट वाहन और निजी बसें ही गुजरती हैं। इनमें भीड़ काफी अधिक होती है। इससे यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। सुबह के समय बस स्टैंड के बाहर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है क्योंकि दिल्ली की तरफ बहादुरगढ़ से जाने वालों में न केवल नौकरी पेशा लोग शामिल होते हैं। बल्कि दिल्ली के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए जाने वाले भी काफी छात्र होते हैं। ऐसे में सुबह के समय इन छात्र-छात्राओं और यात्रियों को बसों के पीछे दौड़ना पड़ता है। प्रतिदिन यहां से हजारों लोग आते-जाते हैं।

राजस्व का हो रहा नुकसान
शहर में लंबी दूरी की रोडवेज बसों के न आने के कारण यात्रियों को तो परेशानी होने के साथ-साथ रोडवेज विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इससे रोडवेज में प्रतिदिन हजारों का घाटा हो रहा है। दिल्ली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा तरुणा, राखी ने भी इसी तरह की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग को चाहिए कि यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से बहादुरगढ़ शहर में भी बसें पहुंचे। जिससे यात्रियों को दिक्कत न उठानी पड़े। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज बसों के न आने के कारण उन्हें प्राइवेट वाहनों में अधिक पैसे देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।

नहीं मिलती सुबह रोडवेज बस
एमडीयू रोहतक में जाने वाले सुधांशु भारद्वाज ने कहा कि वह सुबह साढ़े 7 बजे कॉलेज जाता है। लेकिन कोई रोडवेज बस बहादुरगढ़ शहर में नहीं पहुंचती। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बाईपास पर उतार देती है बसें
दिल्ली में ड्यूटी पर जाने वाले चंद्रकांत ने बताया कि बहादुरगढ़ में रोडवेज सेवा बेहद खराब है। यहां न तो बाहर से आने वाली बसें रुकती हैं और न ही दिल्ली से आने वाली बसें पहुंचती है। दिल्ली से आने वाली बसें यात्रियों को सेक्टर-9 बाईपास मोड़ पर उतार देती हैं। इससे उन्हें आटो में बैठकर शहर तक आना पड़ता है। इससे उनका आर्थिक खर्च बढ़ता है।

पीजीआई पहुंचने में होती है देरी
पीजीआईएमएस रोहतक में नौकरी करने वाले महेश दलाल का कहना है कि उसे रोजाना पीजीआईएमएस पहुंचने में देर हो जाती है। क्योंकि बसों का इंतजार काफी लंबा होता है और वह भी सेक्टर-9 मोड़ से मिलती है।

महीने में एक बार निरीक्षण करें अधिकारी
यात्री सनवीर दलाल ने कहा कि रोडवेज बसों का बहादुरगढ़ में न आना सभी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि महीने में एक बार निरीक्षण करें और स्थिति का जायजा लेकर यात्रियों की समस्याओं को जानें।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जिला झज्जर के रोडवेज विभाग के जीएम लेखराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में उनके पास शिकायत पहुंची है। इस पर कार्रवाई भी की गई है। सेक्टर-9 बाईपास मोड़ के नजदीक विभाग के इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। यदि फिर भी किसी यात्री को समस्या है तो वे अपनी शिकायत जरूर दें।


- सेक्टर-9 बाईपास से निकल जाती हैं दिल्ली से आने वाली बसें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें