21jjrp06- जेल में आयोजित लोक अदालत में शिकायत सुनते न्यायाधीश। स्रोत-प्राधिकरण
झज्जर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की ओर से जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल के समक्ष 9 मामले रखे गए जिसमें से 7 मामलों का निपटारा किया गया।
इसके अतिरिक्त सचिव एवं सीजेएम विशाल ने जेल का निरीक्षण कर कैदियों व बंदियों की समस्याएं सुनीं व उनके उचित समाधान के दिशा निर्देश दिए। जेल अधीक्षक सेवा सिंह मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पैरा लीगल वॉलंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बंदियों की दरखास्त लिखी। संवाद