फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने पकड़ी 683 बिजली चोरी, 1 करोड़ 93 लाख ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनलॉक शुरू होने के बाद से उत्तर हरियाणा बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान निरंतर जारी है। पिछले 29 दिनों में बिजली निगम की ओर से छापेमारी करते हुए जिले में 683 बिजली चोरी के मामले पकड़ गए हैं। बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरों पर करीब एक करोड़ 93 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है। निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़ने के लिए निरंतर बिजली चोरी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की तरफ से सभी बिजली चोरों के खिलाफ रोहतक में स्थिति बिजली निगम के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिखा है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर निगम की ओर से 1 करोड़ 93 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इनमें से 60 लाख रुपये की रिकवरी भी की जा चुकी है। हालांकि एक करोड़ 33 लाख रुपये फिलहाल भी बिजली चोरों की तरफ से जुर्माना राशि नहीं भरी गई है। निगम की तरफ से बिजली चोरी का जुर्माना अदा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाता है। इसके बाद अगर बिजली चोरी करने वाला उपभोक्ता जुर्माने की राशि की अदायगी नहीं करता है तो बिजली निगम की पुलिस टीम उपभोक्ता से रिकवरी के लिए प्रयास करती है। उस समय भी अगर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उसके खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया जाता है।
11 उपमंडल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमें
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से जिले में बिजली निगम के 11 उपमंडल अधिकारियों के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। इसके अलावा बिजली निगम की विजिलेंस की टीमें अलग है। निगम की ये टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। बिजली निगम की टीमेें घरों व स्थानों में ही नहीं खेतों में भी ट्यूबवेलों पर भी बिजली चोरी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

55 से 60 लाख यूनिट होती है बिजली की खपत
जिला में करीब 2 लाख 25 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली निगम के आंकड़ों को देखा जाए तो हर रोज करीब 55 से 60 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। शहरी व औद्योगिक क्षेत्र को निगम की तरफ से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली निगम की टीमें निरंतर कार्रवाई कर रही हैं। जिले में एक से 29 जुलाई तक 683 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
- एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें