फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की 67 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, प्रतिनिधि होंगे सम्मानित

विज्ञापन
26jjrp07- ए​क्टिव केस फाइंडिंग 2.0 अ​भियान के तहत बस के झंडी दिखाती सिविल सर्जन। स्रोत-स्वास्थ्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले की 67 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी मुक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें मातनहेल ब्लाक की है जबकि दूसरे नंबर पर साल्हावास ब्लाक से हैं। सबसे कम ग्राम पंचायतें बहादुरगढ़ ब्लाक की शामिल हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें साल्हावास की 13, झज्जर ब्लाक की 8, माछरौली ब्लाक की 9, बेरी ब्लाक की 8, मातनहेल ब्लाक की 16, बहादुरगढ़ ब्लाक की तीन और बादली ब्लाक की 10 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि तीन साल पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने पर पंचायतों को सम्मानित करने का फैसला किया था। उसी के तहत अब हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है।
इन पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित
कन्वाह, कुंजिया, फतेहपुरी, दादनपुर, चांदपुर, छबीली, अहरी, कोका, असदपुर खेड़ा, लडायन, नया गांव, ढाणी अहीरन, ढाणी सैनियान, खेड़ी सुलतान, गोरिया, मोहनबाड़ी, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, खेड़ा थ्रू, सासरौली, बिठला, धनिया, बेबेपुर, जटवाड़ा, सरोला, गिरधरपुर, ढलनावास, शाहजहांपुर, रेढूवास, बिलोचपुरा, ढाणी साल्हावास, हमायुपुर, धनरिवास, ढाणा, सुलोधा, बाघपुर, अच्छेज, पहाड़ीपुर, मलिकपुर, राजपुरा, गिरावड़, सुर्खपुर, आजाद नगर, सूरजगढ़, बंबुलिया, ग्वालिसन, खेड़ी होशदारपुर, बहालगढ़, बामनोला, लाडपुर, एमपी माजरा, जगरातपुर, साहपुर, गंगरवा, लुकसर, निमाना, कुकडौला, ढाणी दादरी तोए, जसौरखेड़ी, धनकोड़ा, मेहंदीपुर, गंगटान, छोछी, मदाना खुर्द, मदाना कलां, कैमलगढ़ शामिल हैं।
जिले में लगभग 2800 टीबी के मरीज हैं। इनका इलाज चल रहा है। टीबी के एक्टिव केस फाइंडिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान भी शुरू किया गया है। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


2023 में 26 और 2024 में 65 गांव हुए थे टीबी मुक्त
जिले में 2023 में 26 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई थी। इसके बाद 2024 में 65 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई थी। इस बार दो ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं और 67 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं।

वर्जन
जिले की 67 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. कुनाल कादियान, नोडल ऑफिसर, टीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें