फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब डिवीजन स्तर पर लगाए गए शिविर में सोलर के लिए 66 परिवारों ने किया आवेदन

Sat, 29 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: शिविर में सोलर कनेक्शन के लिए आवेदन करते हुए बीपीएल परिवार। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बादली। बीपीएल परिवारों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी सोलर कनेक्शन देने के लिए बदली चौपाल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 66 बीपीएल परिवारों ने आवेदन किया। योजना के तहत सोलर पैनल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर सब्सिडी के लिए आवेदन लिए गए और बीपीएल परिवारों को 90 प्रतिशत सोलर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। बादली सब डिविजन से जेई श्याम गौरव और जेई अशोक ने खुले दरबार में उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी।
निगम के सब डिवीजन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन होने पर, अधिकारियों की एक टीम पात्र परिवारों की पहचान कर उनके घर पर सोलर पैनल लगवाएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत है। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा का तोहफा दिया जाता है। गुभाना गांव में लगाए गए शिविर में विपिन मलिक ने बताया कि देश के आत्मनिर्भर बनाने और बिजली की कमी को दूर करने के लिए घरों को अपना रूफटॉप सोलर देने की योजना है।
विज्ञापन

इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बिजली तो मिलेगी ही साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। योजना का फायदा उठाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम आएगा और सालाना 18,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से कनेक्शन लगवाने में सहयोग लिया जा रहा है ताकि आम लोगों पर कनेक्शन के लिए जागरूकता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें