फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलेट से उतारे गए 65 पटाखा साइलेंसर किए नष्ट

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ में पटाखा साइलेंसरों को नष्ट करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस ने शुक्रवार को बुलेट से उतारे गए 65 पटाखा साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट किया। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते शोर और नियमों की अनदेखी को रोकने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान एसीपी प्रदीप खत्री और ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसीपी प्रदीप खत्री ने कहा कि पटाखा साइलेंसर न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हैं बल्कि इससे गंभीर ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है।
एसीपी ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें