फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत 63 नए मरीज मिले, 36 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना के 63 नए मामले सामने आए। इनमें बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक व उनके खास सहयोगी विनोद कुमार भी शामिल हैं। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं फेसबुक पेज पर दी है। वहीं, 36 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना के 1789 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। जिनमें से 1336 स्वस्थ हो चुके हैं और 19 की मृत्यु के बाद फिलहाल 434 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को मिले 63 संक्रमितों में से 10 लोग बहादुरगढ़ क्षेत्र के, 24 झज्जर क्षेत्र के, 6 बादली क्षेत्र के व अन्य बेरी क्षेत्र के हैं। संक्रमितों में 11 विद्यार्थी के अलावा पूर्व सैनिक, तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, कई फैक्टरी वर्कर, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी और गृहिणियां भी शामिल हैं। शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए लोगों में 21 बहादुरगढ़ के क्षेत्र के, 13 झज्जर क्षेत्र के और दो बादली के शामिल हैं।
फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि जो व्यक्ति हाल के कुछ दिनों के भीतर उनसे अथवा उनके भांजे विनोद से मिले हैं वे अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करा लें और अच्छा ये रहे कि वो कुछ दिन क्वारंटीन रहें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गैरजरूरी परिस्थितियों में घरों से न निकलें। बेहद आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना भी पड़े तो फेस मास्क अवश्य लगाएं। एक-दूसर से कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन लगाकर अच्छी तरह हाथ धोएं, अगर हाथ धोने की व्यवस्था न हो तो कारगर सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें