बादली। गांव जरदकपुर में एक पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कुछ अन्य मकानों में रखे बिजली के उपकरण जल गए। सोमवार की देर शाम बारिश के साथ लगातार बिजली कड़क रही थी। इसी बीच गांव जरदकपुर निवासी सत्यनारायण के मकान की छत पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कमरे की छत उखड़ गई। छत और दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कुछ अन्य ग्रामीणों के घरों में रखे बिजली के उपकरण भी जल गए। घरों में रखे टीवी, फ्रीज, सीएफएल और अन्य सामान खराब हो गए। ग्राम सरपंच सत्यव्रत का कहना है कि सत्यनारायण को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई क्योंकि मकान की छत से जहां मलबा गिरा वहां घटना के समय कोई कोई नहीं था।