झज्जर। झज्जर के युवा क्लबों व सामाजिक संगठनों की बैठक 6 मार्च को खेल और युवा कार्य विभाग झज्जर के जहांआरा स्टेडियम में प्रात: 10 बजे होगी। जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक व वाईसीओ गुलाब सिंह बैठक में युवाओं को विभिन्न विषयों की जानकारी देंगे। बैठक में युवा क्लबों के पदाधिकारियों व सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।