फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित के लिए भाजपा ने शुरू की है किसान पेंशन योजना: सुखविंद्र मांढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश में भेदभाव के साथ कार्य किया था लेकिन आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को उम्मीद की एक नई दिशा दी है। यह बात रविवार को बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी ने दादरी जिले के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग परिसर में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते कही।
विज्ञापन

सुखविंद्र मांढी ने कहा कि 70 वर्ष बाद भाजपा सरकार ने ही किसानों हितों के लिए किसान पेंशन योजना शुरू की है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सार्थक होता दिखाई दे रहा है। सरकार ने किसानों के लिए आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने के लिए 200 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। किसानों को फसल बीमा योजना के तहत पर्याप्त मुआवजा मुहैया करवा जा रहा है। सॉयल हेल्थ कार्ड से मिट्टी की जांच से किसानों को फसल उत्पादन में मदद मिल रही है। भाजपा ने फसल का एमएसपी मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। भ्रष्ट अफसरों के लिए कोई जगह नहीं है जबकि पूर्व की सरकारों में भ्रष्ट अफसरों को ही तवज्जो दी जाती थी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पार्टी के विस्तार के लिए कार्य कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में एसडीओ ईश्वर सिंह, एटीपीओ सुनील बूरा, रमेश रोहिल्ला, राजेंद्र कौशिक, मदन पाल, जिले सिंह, नसीब रावलधी, राजा गोदारा, प्रदीप मंदौली, जोगेंद्र घसौला, अमन मकड़ाना, कर्मबीर नांधा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें