फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाने के विरोध में प्रेरकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरकार द्वारा बिना किसी ठोस वजह के प्रेरक शिक्षकों को हटाने से उनमें खासा रोष है। इस मामले में प्रेरक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक सुुखविंद्र मांढी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांगों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मांढ़ी ने विधायक को उनकी नियुक्ति सहित संपूर्ण प्रक्रिया और वर्तमान स्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5100 प्रेरक शिक्षक विभिन्न जिलों में पांच वर्षों से कार्यरत थे। इस दौरान उनकी कार्यों में प्रौढ़ नागरिकों को शिक्षा प्रदान करने सहित, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित अन्य सरकार कदमों में भी योगदान दिया है। उनके कार्यों को कई बार सराहा भी गया है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने उन्हें हटाकर घर का रास्ता दिखा दिया जिससे वे काफी आर्थिक परेशानियों एवं मानसिक चिंता के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार की बहुत सी जन कल्याण कारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में प्रेरकों ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है लेकिन जिस तरह से सरकार ने उन्हें बजट की कमी का बहाना बनाकर हटा दिया इससे इन पांच हजार से अधिक प्रेरकों के सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर ब्लॉक बाढ़डा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सरोज बाला, अनीता देवी, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल, प्रदीप, जंगबीर, नरेश हिंडोल, प्रदीप, जितेंद्र यादव, संजीत, कृष्ण, विनोद, सुनील झोझू, संजय कुमार, मेनपाल, भजनलाल, सुमन देवी, सरोज बिलावल, जयवंती, सुनीता शर्मा, मोनिका देवी, बबली, अंजू, धर्मेंद्र, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें