फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी चौक पर बना अतिक्रमण, जाम से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं प्रशासन मामले में मौन है। इससे राहगीर और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री अजीत, नवीन, सोहन, रामोतार, अशोक आदि ने बताया कि कस्बे के क्रांति कारी चौक पर रेहड़ी धारक, दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान की स्टॉल लगाने व दुकानों के सामने वाहन खड़े करने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है जिससे दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन कस्बे की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में ढिलाई बरत रहा है। यहीं नहीं जाम के कारण कई बार वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। कस्बे के लोहारू रोड ,सतनाली रोड, जुई रोड पर अवैध वाहनों की भरमार बनी रहती है जो सड़कों पर कब्जा जमाए रहते हैं । दैनिक यात्रियों ने विभाग व प्रशासन से हर रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है। इन लोगों ने बताया कि कुछ समय पूर्व एसडीएम की गाड़ भी जाम में फंस गई थी । इस पर एसडीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करवाया था। इसके कुछ समय बाद ही कस्बे की सड़कों पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें