अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा केंद्र के टोल फ्री नंबर 108 और 102 की लाइनों की खराबी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखा है। ताकि लाइनों को ठीक करवा कर लोगों समय पर एंबुलेंस सेवाएं मुहैया करवा सकें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं। पिछले तीन-चार दिन से सामान्य अस्पताल में बनाए गए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा केंद्र में 108 व 102 नंबर की लाइनें खराब हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला की ओर से बुधवार के अंक में यह मुद्दा उठाया गया था। विभाग को लाइन ठीक करने के लिए शिकायत भी दी गई है। लेकिन इन्हेे ठीक नहीं किया गया है। अब विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखा है। वहीं बुधवार को हड़ताल के दौरान एंबुलेंस की गाड़ियों को चलाने के लिए नियमित चालकों का सहारा लिया गया। जबकि एनएचएम के तहत लगाए गए चालक हड़ताल पर हैं। बुधवार को एंबुलेंस सेवा केंद्र में 12 कॉल आई हैं। सभी कॉल तो अटेंड की गई। कभी कभार ही ऐसा होता है कि दोनों टोल फ्री नंबर ठीक हों तो हर रोज 15 से 20 कॉल आती हैं। लेकिन पिछले दो तीन दिन से काफी कम कॉल एंबुलेंस के लिए आ रही हैं।
टोल फ्री नंबरों की लाइनों को ठीक करवाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। ताकि लाइनों को ठीक किया जा सके और लोगों को एंबुलेंस सेवाएं मिल सकें।
डॉ. कुलदीप, प्रभारी, एंबुलेंस सेवा केंद्र, झज्जर।