फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद का ट्रक लेकर आया शख्स बोला-महिलाएं खाद लेने क्यों आती हैं, किसान जनहित समिति प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार- दोबारा ये लब्ज मत बोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी में जमींदारा सोसायटी की तरफ से किए जा रहे यूरिया खाद वितरण के दौरान सोमवार को तीखी नोकझोंक हुई। खाद लेने आई महिलाओं से अनाप-शनाप बातें करने पर तनातनी बढ़ गई। किसान यूनियन नेताओं ने अधिकारियों से खाद का ठीक प्रकार से वितरण करवाने की मांग की। बाद में एसडीएम को इस मामले से अवगत करवाया। इससे पहले खाद का ट्रक लेकर पहुंचे शख्स के सामने महिलाओं ने समय पर खाद लाने की बात कही तो उसने कहा कि महिलाएं खाद लेने क्यों आती हैं। इस पर किसान जनहित समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुनील पहलवान का पारा चढ़ गया और उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि दोबारा ऐसे लब्ज मत बोलना। एसडीएम को भी उक्त शख्स के व्यवहार की जानकारी दी गई। इस समय यूरिया को लेकर किसानों में मारामारी मची हुई है। गेहूं की अगेती फसल में पहली सिंचाई कर चुके किसान अब यूरिया लेने के लिए जमींदारा सोसायटी के कार्यालय पहुंच रहे हैं ताकि वे समय पर खाद का छिड़काव कर सके। इस समय आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ के जरिए खाद का वितरण किया जा रहा है। सोमवार सुबह ही खाद लेने के लिए किसान पुरानी अनाज मंडी में पहुंचने शुरू हो गए। खाद लेने के लिए काफी संख्या में महिला किसान भी पहुंची। इसी बीच जब यूरिया का भरा ट्रक वहां पहुंचा तो एक चालक ने महिलाओं को यह कहकर डांट दिया कि वे यहां किसलिए आई हैं। महिलाओं से यह बात कहने पर मौके पर मौजूद किसान नेता आगबबूला हो गए और महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने पर उक्त चालक को खरी-खोटी सुनाई। बाद में किसान नेता सुनील पहलवान, रामकिशन मिर्च जमींदारा सोसायटी प्रबंधक से मिले और खाद का ठीक प्रकार से वितरण करवाने की मांग की। इसी दौरान मौकेे पर किसान जनहित समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान ने एसडीएम से फोन पर बातचीत कर स्थिति से अवगत करवाया। एसडीएम ने किसानों की इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

सरसों बिजाई करने वाले किसानों को खाद की ज्यादा जरूरत
सुनील पहलवान ने कहा कि एक आईडी प्रूफ पर एक या दो बैग खाद ही दी जा रही है जबकि जिन किसानों ने पांच से 10 एकड़ में गेहूं व सरसों की बिजाई कर रखी है ऐसे में इन किसानों को खाद की ज्यादा मात्रा में जरूरत होती है। उनका कहना है कि जरूरत के अनुसार प्रत्येक किसान को खाद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर कदम पर अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को कर रहे हैं भ्रमित: सुनील
किसान नेता सुनील पहलवान ने कहा कि सोसायटी के अधिकारी किसानों को खाद वितरण में भ्रमित कर रहे हैं। खाद पर्याप्त मात्रा में गोदाम में रखा होता है फिर भी किसानों को खाद नहीं होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इससे किसानों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है जबकि आने वाले कुछ दिनों में खाद की खपत और ज्यादा बढ़नी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें