फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

::जिले की बिजली आपूर्ति की क्षमता अब 66 केवीए और बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की बिजली खपत बढ़ने के साथ अब बिजली निगम भी हरकत में आ गया है। जिले की बिजली आपूर्ति की क्षमता अब 66 केवीए और बढ़ेगी। आने वाले नए साल की शुरूआत तक जिले को दो नए पावर सब स्टेशन मिल जाएंगे। इससे जिले की बिजली आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार हो सकेगा। दो सब स्टेशनों के बनने से शहर का लोड कम होने के साथ ही करीब 30 गांवों को सीधे तौर पर बिजली आपूर्ति में फायदा हो सकेगा।
चरखी दादरी की 18 सितंबर की सीएम रैली में क्षेत्र मेें एक नए सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही निगम अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी थी। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से गांव समसपुर में भी जमीन का जायजा लिया गया था लेकिन सिरे नहीं चढ़ सका था बाद में गांव कमोद को इसके लिए उचित माना। तत्पश्चात ग्राम पंचायत कमोद ने जमीन देने के लिए प्रस्ताव पारित कर निगम को सौंप दिया था। यह सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हिसार से अधिकारियों की टीम ने गांव कमोद जाकर जगह का जायजा लिया था। निगम अधिकारियों की टीम ने मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। बाद में इस रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद इस जगह को सब स्टेशन के लिए फाइनल कर दिया गया था। दूसरा 33 केवीए का सब स्टेशन गांव पैतावास कलां में बनने जा रहा है।
सांजरवास बस स्टेशन का भी लोड होगा कम
शहर से सटते गांव कमोद में सब स्टेशन का निर्माण होने से गांव सांजरवास में बने सब स्टेशन का लोड कम किया जाएगा। सांजरवास सब स्टेशन से बौंद कलां ब्लॉक के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यह सब स्टेशन कई वर्षों से ओवरलोड चला आ रहा है। अब बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, ऊण, मालकोष, सांजरवास, रानीला सहित काफी गांवों का बिजली लोड कम हो जाएगा इससे लो वाल्टेज की समस्या भी दूर जाएगी। गांव कमोद सब स्टेशन के तहत कमोद के अलावा, मिसरी, मिर्च, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, जयश्री, झिंझर सहित दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
्चीफ इंजीनियर से मिली मंजूरी
गत जुलाई माह में गांव पैतावास व कमोद दोनों सब स्टेशनों के नक्शे पास हो चुके हैं। चीफ इंजीनियर की ओर से इन्हें मंजूरी मिल चुकी है। 33 केवीएम का दूसरा बस स्टेशन गांव पैतावास कलां में बनना है इससे भी आसपास के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। पैतावास कलां सब स्टेशन निर्माण का काम शुरू हो चुका है इसके जनवरी माह तक चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जिले की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। अनावश्यक फाल्ट व कम वोल्टेज की बिजली से छुटकारा मिल सकेगा। शहर में इस समय बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है। जिला का ढांचा तैयार होने के बाद खपत बढ़ती जा रही है। सरकारी विभाग खुलने पर बिजली की आपूर्ति क्षमता भी बढ़ना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन
आने वाले नए साल में जिले को नए सब स्टेशन मिल जाएंगे जिससे शहर के साथ जिले की आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। कमोद सब स्टेशन निर्माण के जल्द ही वर्क ऑर्डर हो जाएंगे।
-एसडीओ जयप्रकाश घणघस, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें