फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर जून के पहले सप्ताह में मेट्रो चलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। जून के पहले सप्ताह में मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर मेट्रो दौड़ने की संभावना है। मंगलवार को बहादुरगढ़ के सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जांच की। ट्रैक का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। ट्रैक में कुछ खामियां मिलने पर सीनियर अधिकारियों ने मेट्रो के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
डीएमआरसी की तरफ से जून 2018 मेट्रो के मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर चलने की डेड लाइन तय की हुई है। इसी के चलते लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया है कि 30 मई तक केंद्र सरकार के अधिकारियों को इसकी जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार के उक्त अधिकारी फाइनल निरीक्षण करेंगे और जनता को मेट्रो की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन

सवा दो घंटे तक सिटी मेट्रो स्टेशन का लिया जायजा
मंगलवार को बहादुरगढ़ के सिटी पार्क पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीपीएम एएस बिस्ट, डीओ एके गर्ग, डीपी डीके सैनी के अलावा डीएमआरसी के इलेक्ट्रिकल व विभिन्न विभागों के सीनियर व जूनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बहादुरगढ़ सिटी पार्क पर ट्रैक का भी निरीक्षण किया। हल्की-फुल्की खामियां मिलने पर उन्होंने जूनियर अधिकारियों को उन्हें ठीक कराने के लिए निर्देश दिए। करीब सवा 9 बजे बहादुरगढ़ के सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर डीएमआरसी के अधिकारी पहुंच गए थे और सवा दो घंटे तक उन्होंने व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा।
विज्ञापन

चल रहा है फिनिशिंग का काम
बहादुरगढ़ में बनाए जा रहे तीन मेट्रो स्टेशन पर पेंट का काम चल रहा है। एक-दो दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा। अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। सफाई भी लगातार की जा रही है। संभावना है कि जून के पहले सप्ताह में शहरवासियों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। मुंडका से बहादुरगढ़ के बीच 7 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। बहादुरगढ़ से मेट्रो इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जुड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें