खाना बनाते समय व्यक्ति झुलसा
बहादुरगढ़।
शहर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में खाना बनाते समय बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नांगलोई निवासी अशोक अपने किसी परिचित से मिलने बहादुरगढ़ आया था। शुक्रवार सुबह जब वह खाना पका रहा था तो अचानक स्टोव से उठी आग की लपटों में वह बुरी तरह से झुलस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके साथियों ने तुरंत उसे संभाला और उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। व्यक्ति खाना पकाते वक्त झुलसा है या इसके पीछे अन्य कारण रहे। यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था।
--------------