बसपा की बैठक 10 को
चरखी दादरी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 10 अप्रैल को स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला आयोजित की जाएगी। ये जानकारी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खोरड़ा व शिव कुमार झोझू ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा शिरकत करेंगे। प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर एवं जाट समाज से युवा कार्यकर्ता सुरेंद्र पंघाल भी बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में बसपा की जनहित नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा।