फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोडल में उमड़ी भीड़ प्रदेश में बदलाव का सूचक: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित परशुराम मूर्ति स्थापना के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले तक प्रदेश भाईचारे की नींव पर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था। मगर भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश का विकास पटरी से उतर गया है और भाजपा भाईचारा तोड़कर भाई को भाई से लड़ा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।
सांसद ने कहा कि हमारा सदियों पुराना भाईचारा मजबूत बना रहेगा और हम सब मिल कर समाज को बांटने वाली ताकतों से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि होडल में जन क्रांति यात्रा के शुभ आरंभ के अवसर पर चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की कार्यकर्त्ता सभा में उमड़े जनसैलाब से यह बात साफ हो गयी है कि अब प्रदेश के लोग भाजपा से पीछे हट चुके हैं और चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल को याद कर उनके नेतृत्व में आस रखते हुए बदलाव का मन बना चुके हैं। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधायक नरेश शर्मा कुलदीप वत्स, राज सिंह जाखड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दो को उठाएंगे सांसद
सांसद ने बताया कि आने वाले संसद के सत्र में किसानों की आवाज से लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों तक, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी से लेकर एसएससी घोटाले तक, आर्थिक मंदी से लेकर नीरव मोदी, रफेल सौदे समेत सभी घोटालों को संसद में उठाया जायेगा और सरकार से जवाब भी मांगा जाएगा।

होडल में उमड़ी भीड़ प्रदेश में बदलाव का सूचक : हुड्डा
बोले, जनक्रांति यात्रा की तैयारी में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें