फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 प्रतिशत शहर की सात घंटे गुल रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे अधिकांश शहर की गुल रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

मेंटनेंस वर्क के चलते बस स्टैंड फीडर की शाम पांच बजे बहाल हो पाई बिजली सप्लाई, दुकानदारों ने नारेबाजी कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बुधवार को शहर के 30 प्रतिशत एरिया में करीब सात घंटे तक पावर कट लगे रहने से बाजारी कारोबार ही नहीं सरकारी कार्यालयों व बैंकों में कामकाज बाधित रहा। पावर कटों की वजह से दुकानों व घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इस दौरान बस स्टैंड फीडर के अधीन आने वाली करीब एक दर्जन कालोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना कर पड़ा और बिजली सप्लाई शाम पांच बजे बहाल हो पाई। बिजली के अघोषित लंबे कट से खफा पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। वहीं, बिजली निगम के अधिकारी जल्द ही बिजली कटों से निजात दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। निगम अधिकारियों का तर्क है कि शहर में पावर कट परमिट लेकर लगाए जा रहे हैं।
बिजली निगम की आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते आ रहे हैं। गर्मियों में लाइन लोस के बहाने शहर में छह से आठ घंटे पावर कट लगते रहे। यह सिलसिला 13 अक्तूबर तक जारी रहा। सीएम के 14-15 अक्तूबर के दौरे के दौरान पावर कट नहीं लगाए जाने की घोषणा हुई थी। अब बिजली निगम ने अपने स्तर पर पावर कट का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस समय रोजाना शहर में बिजली कटों का सिलसिला जारी रहता है जिससे आम जनजीवन पर इसका बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हांलाकि निगम बीच-बीच में पावर कट के लिए परमिट भी लेता है लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटों से बैंकों में कामकाज ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कई बैंकों ने बैकअप इन्वर्टर भी लगवा रखे हैं लेकिन सात से आठ घंटे के पावर कटों के सामने यह भी जवाब दे जाते हैं। बैंकों में कंप्यूटर सिस्टम व्यवस्था चरमरा जाती है। बैंक ग्राहकों को काम पूरा करवाए बिना ही वापिस लौटना पड़ता है जिससे उन्हें काफी मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बुधवार को शहर के करीब 30 प्रतिशत एरिया में बिजली आपूर्ति सुबह 10 से सांय पांच बजे तक बंद रही। शहर के मेन एरिया बस स्टैंड रोड, बाजार, लोहारू रोड, शिव स्कूल रोड, एमसी कालोनी, नगर परिषद एरिया, छोटूराम धर्मशाला बस्ती, रोज गार्डन एरिया, वेयर हाउस एरिया के अलावा विभिन्न भागों में बिजली आपूर्ति बंद रही जिससे लोगों के घरों व दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।

तहसीलमें भी कामकाज तो बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
तहसील कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्री, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व अन्य शपथ बनवाने के लिए लोगों को दिनभर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पावर कट खत्म होने पर कार्यालय बंद हो जाता है। इससे जिले के लोगों के तहसील संबंधी कामकाज भी समय पर पूरे नहीं हो पाते। स्कूलों में बच्चों की कंप्यूटर पढ़ाई का कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित रहता है। निगम सुबह नौ बजे ही पावर कट लगा देता है बच्चों की छुट्टी होने तक पावर कट बनी रहती है जिससे कंप्यूटर का दैनिक वर्क भी पूरा नहीं हो पाता।
विज्ञापन


वर्सन
शहर के इस एरिया में बिजली कर्मचारी काम पर लगे थे। इस दौरान परमिट ले रखा था। शहर में बिजली की नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है। - विक्रम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम

फोटो 15
रेलवे रोड स्थित मुख्य सब स्टेशन का पावर ग्रिड।
फोटो 16
बिजली कटों से खफा दुकानदार नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें