फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सैनी की जनसभा के विरोध में बंद रही बेरी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
कस्बा बेरी में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को अपनी जनसभा लोगों के विरोध के बीच करनी पड़ी। शनिवार को सांसद की जनसभा के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इसके चलते स्थानीय प्रशासन को बेरी की पुरानी तहसील वाली गली में जनसभा स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सैनी 26 नवबंर को जींद में होने वाली अपनी रैली का न्यौता देने आए थे।
दरअसल, बेरी में राजकुमार सैनी के समर्थकों ने कई दिन पहले यह तय किया था कि अपने नेता सैनी की जनसभा बेरी के स्वराजगंज में करेंगे। लेकिन स्वराजगंज के दुकानदारों और आसपास रहने वालों ने शनिवार को यहां जनसभा नहीं होने दी। उनका कहना था कि जनसभाओं में आने वाले लोग यहां गंदगी फैलाते हैं और राजकुमार सैनी के बयानों की वजह से माहौल बिगड़ भी सकता है। इसलिए आयोजकों ने सैनी की सभा का स्थान बदलकर पुरानी तहसील वाली गली में निर्धारित कर दिया। शनिवार को यहां सभा शुरू होने से पहले ही यहां के दुकानदारों ने भी विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सैनी के भाषण से रहती है माहौल खराब होने की आशंका : कादियान
बेरी व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह कादियान ने बताया कि कि सांसद सैनी के भाषण से माहौल खराब होने की आशंका रहती है। इसलिए भरे बाजार में इस तरह की भीड़ भरी सभा होना ठीक नहीं। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने यहां सैनी की सभा करने के खिलाफ और एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। एक-दूसरे को देख आस-पास की सभी दुकानों के शटर गिर गए। कादियान ने कहा कि सैनी की सभा बाजार में नहीं बल्कि अन्य स्थान पर होनी चाहिए थी।
प्रशासन ने नहीं दी जनसभा में माइक इस्तेमाल करने की मंजूरी
इस जनसभा के लिए प्रशासन ने लाउडस्पीकर/माइक इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी। सैनी ने अपने संबोधन के दौरान तंज भी कसा कि वह हरियाणा में एक हजार से भी ज्यादा जनसभाएं कर चुुके हैं, लेकिन यह पहली जनसभा है कि उन्हें बगैर माइक के करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज पता चला कि आज भी देश में लोग गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से सांसद सैनी की जनसभा के खिलाफ कस्बे में चर्चा चल रही थी उससे ऐसा लगता था कि जनसभा में लोग नहीं जुटेंगे। लेकिन हाजरी अनुमान से ज्यादा रही। सांसद ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जनसभा की।
भाषण में समाज को तोड़ने बात करते हैं सैनी
हालांकि सैनी के बेरी आगमन को कई लोगों ने समाज के लिए गैरजरूरी बताया। मनोज ने कहा कि उनके आने से समाज का कोई भला नहीं होता, बल्कि वह लोगों में दुर्भावना पैदा करने की कोशिश करते हैं। विजय ने कहा कि सैनी अपने भाषण में समाज को तोड़ने की बात करते हैं इसलिए सरकार को उनकी जनसभाओं पर रोक लगा देनी चाहिए।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे अधिकारी
इस दौरान एएसपी हिंमाशु गर्ग, एसडीएम संजय राय व नायब तहसीलदार रमेश, बेरी के डीएसपी जितेंद्र सिंह, बेरी थाना प्रभारी संदीप हुड्डा और बेरी शहर चौकी इंचार्ज सत्यवीर जनसभा के दौरान पूरी स्थिति पर अपनी नजरें जमाए रहे।
विज्ञापन



हुड्डा और चौटाला पर किया प्रहार
सांसद सैनी ने अपनी जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर प्रहार किया। चुटीले अंदाज में सैनी ने कहा कि पैरोल पर आए चौटाला आज लोगों को यह कहकर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह जेल तोड़कर बाहर आ जाएंगे और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि जेल तोड़ना तो दूर चौटाला अपनी खाट (चारपाई) का ही पाया तोड़ कर दिखा दें। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा की किसान पंचायतों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने दस साल तक हरियाणा को लूटा। उस समय न तो हुड्डा को किसानों की याद आई और न ही आमजन की। अब सत्ता हाथ से फिसल चुकी है तो वह सभी वर्गों का हितैषी होने की बात कह रहे है। जनसभा में हरि शमशेर कौशिक, डॉ. अशोक दीक्षित, सुनील सैनी, तेजबीर सैन, नीरज वत्स, राहुल किराड़ बेरी, सुनील शर्मा दुजाना आदि मौजूद रहे।


- सांसद को बगैर माइक करनी पड़ी जनसभा
- सैनी बोले, आज भी लोग जी रहे हैं गुलामी की जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें