फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भर्ती में 254 नवयुवकों ने दौड़ पास की

विज्ञापन
विज्ञापन
254 ने पूरी की दौड़ ,40 का हुआ डोप टेस्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चार अक्तूबर से चरखी के एससीआर स्कूल में शुरू हुई सेना भर्ती रैली के चौथे दिन दादरी व बाढड़ा व सिवानी तहसील के युवाओं ने मैदान में अपना दम दिखाया। तीनों क्षेत्रों के करीब 2600 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया जिनमें से 254 युवा ही दौड़ पास कर पाए। करीब 40 युवाओं का शनिवार को भी डोप टेस्ट लिया गया। शुक्रवार को फिजिकल में सलेक्ट उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वालों युवाओं में से 20 प्रतिशत युवा कम पहुंच रहे हैं जबकि ये युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा चार से 12 अक्तूबर तक दादरी, भिवानी महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। पहले दो दिन जहां भिवानी, लोहारू व तोशाम तहसील के युवा दौड़ ट्रैक पर दमखम दिखाते नजर आए थे तो शनिवार को दादरी, बाढड़ा व सिवानी के युवाओं ने अपना दमदम दिखाया।
विज्ञापन

इस भर्ती रैली के लिए चार जिलों से करीब 45 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। भिवानी तहसील के तीन हजार युवाओं में से 270 ही दौड़ प्रक्रिया को पार कर अगले राउंड में पहुंचे थे। इनमें से 257 युवा ही मेडिकल जांच के लिए अंत में चयनित हुए थे। इस दौरान नशीला व शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन करने के शक पर शनिवार को भी करीब 40 युवाओं का डोप टेस्ट भी लिया गया। शनिवार को दादरी , बाढड़ा व सिवानी के युवाओं की भर्ती के लिए प्रात: सूर्योदय से पहले ही स्कूल प्रांगण का एंट्री गेट खोल दिया गया था। सुबह छह बजे युवाओं की एंट्री बंद कर दी गई। अगर इन चार दिन की भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो औसतन 10 प्रतिशत युवा भी फिजिकल टेस्ट को पास नहीं कर पा रहे हैं,।
तीन तहसीलों के करीब 2600 युवक दौड़े
शनिवार को दादरी क्षेत्र के लिए युवाओं के लिए एसकेटी क्लर्क व ट्रेडसमैन की भर्ती आयोजित की गई जबकि बाढड़ा व सिवानी के नवयुवकों के लिए सोल्जर जीडी, तकनीकी पद, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्ती की गई। इन तीनों क्षेत्रों से करीब 2600 नवयुवकों ने दौड़ में भाग लिया । इनमें से 254 युवा ही दौड़ पास कर पाए।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि शनिवार को 254 युवाओं ने ही दौड़ प्रक्रिया को पूरा किया और इसके बाद इन युवाओं का फिजीकल मेजरमेंट टेस्ट, जीक-जैक बीम, लांग जंप व बीम आदि करवाई गई। कर्नल पिल्लई ने बताया कि आठ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील, नौ अक्तूबर को कोसली व बावल तहसील, 10 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील, 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील तथा नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील, 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि इस बार युवा पंजीकरण करवाने के बाद इसलिए कम पहुंच रहे है क्योंकि उनके कागजात आदि में कही न कही कमी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भर्ती कार्यालय की ओर से कई युवकों के खिलाफ कागजात आदि में हेराफेरी करने संबंधी एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है।
वर्जन::
सेना भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। कागजात आदि की जांच करने के बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू की जाती है।
कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें