फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुछकवास गांव में एर्सार कंपनी के पैट्रोल पंप पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव छुछकवास-मारौत मार्ग पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश बदमाश मंगलवार देर रात कारिंदे को पिस्टल दिखाकर नकदी और तीन फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी भी करवाई लेकिन बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके।
एस्सार पंप पर बतौर सेल्समैन तैनात निवासी संजय ने बताया कि वह और उसके साथी देर रात पंप पर सो रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान दी। जिसके बाद बदमाशों ने बिल्लूू व दूसरे कारिंदे अतुल कुमार की जमकर पिटाई की और नकदी की मांग की। जिस पर उन्होंने बताया कैश तो पंप मालिक लेकर जा चुका है। इसके बाद बदमाश दोनों कारिंदों से 700 रुपये और 3 मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस देर रात इन नकाबपोश बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन

ये बोला पंप मालिक
पेट्रोल पंप के मालिक अमरजीत ने कहा कि मंगलवार रात को पंप पर बदमाश सोते हुए सेल्समैन और अन्य कारिंदों पर हमला करके तीन फोन व 700 रुपये लूटकर ले गए हैैैं। उन्होंने बताया कि वारदात से करीब 10 मिनट पहले ही वह दिनभर का कैश लेकर पंप से गया था। जबकि एक कर्मचारी ने समझदारी दिखा पास स्थित भवन में छिपकर 22 हजार की नगदी बचाई। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

लोटस पंप पर भी हो चुकी है वारदात
गत 17 अगस्त की रात भी बदमाश बेरी-झज्जर मार्ग स्थित लोटस पेट्रोल पंप पर कारिंदों के साथ मारपीट कर हथियारों के बल पर हजारों की नकदी व फोन लूटकर ले गए थे। जिनका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई। इसी तरह गत 23 अगस्त को गांव बिसाहन का रोडवेज चालक जब सुबह अपनी ड्यूटी पर गांव से झज्जर जा रहा था तो बिसाहन नहर के पास तीन युवकों ने सिर में डंडा मारकर बाइक और नकदी लूटकर ले गए थे। लूट की वारदात को एक माह भी नहीं हुआ है मंगलवार रात को तीन नकाबपोश बदमाश एक ओर वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन


वर्जन
छुछकवास-मारोत मार्ग पर पंप पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट होने की सूचना मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो गया है और फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द लुटेरों की पहचान कर ली जाएगी।
- राजेश कुमार, छुछकवास चौकी इंचार्ज।

- तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें