अमर उजाजा ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
गांव माजरा दूबलधन में सड़क के साथ गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा मिला। जांच में युवक की पहचान गांव माजरा निवासी विकास पुत्र रामफल के रूप मे हुई।
पुलिस के अनुसार मृतक विकास 31 अगस्त को अपने परिजनों से सैर करने के लिए कह कर गया था लेकिन लौट कर नहीं आया। शनिवार को परिजन विकास की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बेरी पुलिस स्टेशन आए थे। लेकिन जब शनिवार दोपहर को ग्रामीणों ने सिवाना रोड पर सड़क किनारे जमा पानी में एक युवक का शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से शव पहचान कराई तो शव विकास का मिला। जिसकी सूचना विकास के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया दिया गया। विकास खेती बाड़ी कर अपने घर का गुजारा चला रहा था।
वर्जन
सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक शव तैरता होने की सूचना पाकर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और जिसकी पहचान गांव माजरा निवासी विकास के रूप में हुई। विकास 31 अगस्त से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है और विकास की मौत के पीछे क्या कारण है। इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा।
- जोरा सिंह, एसआई बेरी थाना।