फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन व बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गायन और बाल नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांधीनगर में श्रीगणेश परिवार मंडल के तत्वावधान में गायन एवं बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला विंग सिरसा प्रभारी राजवंती काजला ने मुख्य अतिथि और पंकज गुप्ता, निशा गुप्ता, सचिन, सुरेंद्र सिंगल ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानी शंकर मित्तल, प्रेम कौशिक, सत्यनारायण शर्मा ,पुरुषोत्तम मिश्रा, दर्शनलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश गोयल, जितेंद्र बंसल ने संयुक्त रूप से की। शामिल हुई। इस दौरान विधिवत गणेश महाराज एवं नवग्रह की पूजा की गई। रोहतास शर्मा ने बताया कि आयोजन में महिला मंडल की ओर से गायन प्रतियोगिता में निर्मला मित्तल, रेखा गोयल, चंदा गोयल, कमलेश मित्तल, निर्मला शर्मा, चांदनी बंसल, मुन्नी बंसल, निशा गुप्ता आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

बच्चों के नृत्य में पूजा शर्मा, साहिल, रेणू, सीमा, देव बंसल, निष्ठा अग्रवाल, उर्वशी, तान्या, मनीषा, पंकज, अनिल, विशु को उनकी प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित किया गया। रोहतास शर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की संस्कृति को आगे ले जाने में बुजुर्गों व वर्तमान नई पीढ़ी का समन्वय जरूरी है। बुजुर्गों के अनुभवों से ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत मिलती है। युवाओं को संस्कृति को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अनिल गोयल, राजेश अग्रवाल, गोपाल मित्तल, देवकीनंदन, कृष्ण गोयल, दिनेश शर्मा, मुकेश बंसल, रामकुमार , गोपी बंसल व महिला संकीर्तन मंडल सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें