अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति द्वारा राशलवाला चौक पर 3 सितंबर को आयोजित भाईचारा रैली के लिए कादियान खाप के नवनियुक्त प्रधान बिल्लू पहलवान ने शुक्रवार को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को भाईचारा रैली का न्योता दिया। बिल्लू ने बताया कि गांव के सभी लोगों को रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राशलवाला चौक पर होने वाली भाईचारा रैली उनकी प्रदेश में अब तक सबसे बड़ी रैली होगी। रैली को लेकर पिछले कई दिनों से बेरी क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों से रैली में पहुंचने के लिए न्योता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर गांव से आश्वासन मिल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचेेंगे।