फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों की भाईचारा जनाक्रोश रैली कल, प्रशासन नहीं दी है परमिशन,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भाईचारा जनाक्रोश रैली के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा राशलवाला चौक पर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। लेकिन शुक्रवार तक प्रशासन द्वारा रैली करने की परमिशन नहीं दी गई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति रैली की परमिशन के लिए औपचारिकताएं पूरी कर पत्र प्रशासन को सौंप चुकी है। वहीं, जाट नेताओं ने भी कहा है कि अगर प्रशासन द्वारा परमिशन नहीं भी दी जाती है तो फिर भी रैली होगी। वहीं, जाट समिति द्वारा रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिले भर में सैकड़ों प्रचार वाहन छोड़े गए हैं।
रैली आयोजकों का दावा है कि भीड़ लाखों में रहेगी क्योंकि रैली राष्ट्रीय स्तर की है। रैली के चलते प्रशासन की भी परीक्षा का समय आ गया है क्योंकि प्रशासन के द्वारा रैली की परमिशन नहीं दी गई तो टकराव की स्थिति बन सकती है। वहीं, प्रशासन के रवैये से भी नजर आ रहा है कि वो आखिरी मौके पर परमिशन जारी करेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पूर्व में जाट रैलियों व धरनों के लिए ऐन मौके पर परमिशन जारी की गई थी।
विज्ञापन


12 एकड़ में लगाया शामियाना
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला झज्जर इकाई के द्वारा रैली के लिए राशलवाला चौक पर 12 एकड़ में शामियाना लगवाया गया है। वहीं, स्टेज को जमीन से 8 फीट की ऊंचाई पर बनाया है। इसके साथ ही स्टेज वाटरप्रूफ बनाया गया है। ताकि बारिश की स्थिति में राष्ट्रीय स्तर के नेता स्टेज पर सही तरीके से रह सकें। वहीं, स्टेज की चौड़ाई 32 फीट तथा लंबाई 64 फीट रखी गई है। जिस पर करीब 500 लोगों की बैठने की जगह है। रैली में शामियाना का दायरा बड़ा होने के चलते स्टेज का आखिरी छोर तक दिख पाना संभव नहीं है। इसलिए समिति के द्वारा रैली का लाइव प्रसारण करने के लिए 6 बड़ी स्क्रीनों का इंतजाम भी किया गया है।

100 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था
समिति ने रैली स्थल के चारों तरफ करीब 100 एकड़ में पार्किंग के इंतजाम किए हैं। झज्जर शहर की तरफ से जाने वालों के लिए करीब 40 एकड़, बहादुरगढ़ की तरफ से आने वालों के लिए 30 एकड़, शेखुपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए 10 एकड़ व भदाना-भदानी के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए 20 एकड़ की जगह पार्किंग के लिए निर्धारित की गई है।

दो हजार वालंटियर बनाएंगे व्यवस्था
रैली स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए करीब 2 हजार वालंटियर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वालंटियरों को 17 नाकों पर तैनात किया जाएगा। जोकि रैली स्थल की तरफ वाहनों को डायवर्ट करेंगे। इसके अलावा रैली स्थल पर स्टेज एंट्री संभालने से लेकर पानी पिलाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर रहेगी। वहीं, रैली में आने वाले लोगों के लिए आरओ के पानी के 80 टैंकरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
रैली की परमिशन के लिए समिति ने आवेदन कर दिया था। लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का हक सबको है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक रैली करने की परमिशन नहीं दी गई है। अगर प्रशासन ने रैली की परमिशन नहीं दी तो भी रैली जरूर होगी। गलतफहमी की वजह से कोई घटना होगी तो इसके लिए पूर्णतया जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। समिति के द्वारा रैली का आयोजन 36 जातियों का भाईचारा बनाने के लिए किया जा रहा है। जोकि पूर्णतया शांतिपूर्वक होगी।
- जितेंद्र रईया, जिला अध्यक्ष, जाट संघर्ष समिति।

वर्जन
रैली की वेरिफिकेशन अभी तक मेरे पास नहीं आई है। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद रैली की परमिशन देने पर विचार किया जाएगा।
- सोनल गोयल, डीसी, झज्जर।

- 12 एकड़ में लगाया शामियाना, लाखों की भीड़ पहुंचने का दावा
- 6 स्क्रीन पर चलेगा रैली का लाइव कार्यक्रम, स्टेज पर 500 की जगह
- रैली स्थल के चारों ओर 100 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें