लटकती तारें बनी हादसों का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के विभिन्न भागों में लटकती बिजली की तारें बारिश के मौसम में लोगों के लिए खतरा बनीं हुई हैं। शहर के लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी निगम की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस समय मानसून सीजन शुरू हो चुका है। बारिश की झड़ी में वैसे ही बिजली की तारों में फॉल्ट अधिक आ रहे हैं। इस समय शहर के प्रेमनगर कालोनी, छोटी बाजारी एरिया में कई जगह बिजली की तारें लटक रही हैं। हीरा चौक एरिया, गांधी नगर एरिया, घिकाड़ा रोड पर भी कई जगह बिजली की तारें लटक रही हैं। कई तारों के बीच खिंचाव के लिए फटटी न होने की वजह से तारें आपस में मिल जाती हैं जिससे स्पार्किंग बनी रहती है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। सड़क के नीचे से गुजरते वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है।
कई जगह जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर बड़े खतरे का संकेत हैं। कई भागों में निगम ने नीचे जमीन पर व ऊपर पोल पर बिजली ट्रांसफार्मर रख रखे हैं अब बारिश में यह आम लोगों के लिए किसी भी परेशानी व खतरे से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं यह तारें भी काफी पुरानी हैं। हालांकि निगम ने शहर के कई भागों में बिजली की तारें चेंज की हैं लेकिन अभी काफी एरिया ऐसा है जहां जर्जर तारें लगी हुई हैं जिससे बारिश बार- बार ट्रिप होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। एक बार फॉल्ट आ जाने पर उसे ठीक करने में घंटों लग जाते हैं खासकर रात के समय तो और भी परेशानी होती है। लटकती तारों की वजह से फॅाल्ट अधिक बढ़ रहे हैं।
= वर्जन-
शहर में अधिकतर पुरानी तारों को चेंज किया जा चुका है। जहां भी शिकायत मिलती है वहां तत्काल तारों को ठीक कर दिया जाता है। इस मौसम में बिजली कर्मचारी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
एसडीओ विक्रम सिंह
फोटो 29 शहर में जमीन पर रखा बिजली ट्रांसफार्मर
फोटो 30 शहर में लटकती बिजली की तारें