फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 एमएम बरसात ने दी गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
इलाके में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक झमाझम बरसात हुई। लगभग 11 घंटों में क्षेत्र में 53 एमएम बरसात दर्ज की गई। मानसून से पहले ही हुई इस अच्छी बरसात ने इलाके में पानी निकासी के दावों की हकीकत सामने रख दी। कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीते दो-तीन दिनों से इलाके के रुक-रुक कर बरसात हो रही है। सोमवार की रात करीब 11 बजे भी बरसात शुरू हो गई। रातभर इलाके में जमकर बरसात हुई। बीच बीच में कुछ देर रुकने के बाद मंगलवार की सुबह साढ़े 9 बजे तक बरसात जारी रही। लगभग 11 घंटे में इलाके में 53 एमएम बरसात दर्ज की गई। रातभर हुई बरसात के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में बेशक धूप खिली रही, लेकिन लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। शाम को भी आसमान में बादल घिर आए थे। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो-तीन दिन और अच्छी बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने कहा कि 25 से 30 जून के बीच इलाके में मानसून दस्तक दे देगा। इससे पहले हो रही बारिश बेहद फायदेमंद हैं। प्लांटेशन कार्य में बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस वर्ष अधिक बरसात होने की उम्मीद की जा रही है।

नाले बंद, कैसे हो निकासी
बरसात होने से बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बरसाती जलभराव से लोगों की समस्याएं भी बढनें लगी हैं। दरअसल, क्षेत्र में अभी नाले-नालियों की सफाई शुरू नहीं हो पाई है। सफाई के अभाव में तमाम नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। बालोर रोड पर दोनों तरफ बने नालों का बेहद बुरा हाल है तो बादली रोड पर बने नालों की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। सबसे अधिक बुरा हाल तो रोहतक-दिल्ली रोड पर बने नालों का है। करीब 3 वर्ष पहले बने ये नाले अभी तक ठीक ढंग से शुरू नहीं हो पा रहे हैं। गंदगी व मलबे से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


यहां-यहां हुआ जलभराव
बरसात के कारण बराही रोड, झज्जर रोड, मांडोठी बाजार, मेन बाजार, कमेटी चौक, महावीर पार्क कालोनी, झील मोहल्ला व लाइनपार की कई निचली कालोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। निकासी के उचित बंदोबस्त न होने के कारण काफी देर तक यहां पानी जमा रहा। इस कारण लोगों को आने जाने में बेहद दिक्कतें हुई। सबसे अधिक समस्या बस स्टैंड और झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में रही। मंडी में तो दोपहर तक पानी नहीं निकल पाया था। सब्जी मंडी के प्रधान भूपेंद्र सैनी आढ़ती ने बताया कि तमाम आढ़ती व दुकानदार टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद उन्हें सुविधा नहीं मिल रही। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामकुमार दलाल ने कहा कि मंडी में जल्द से जल्द निकासी के बंदोबस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें