फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू रोड पर नप ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू रोड पर नप ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए नप की टीमों ने लोहारू रोड पर साफ-सफाई की। नप टीमों ने मेजबान चौक से लेकर लोहारू चौक तक दो घंटे साफ-सफाई कर डिवाइडर किनारे जमा मिट्टी का उठान भी किया। रविवार को नगर परिषद चंडीगढ़ से स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने वाली टीम के साथ अभियान को आगे बढ़ाएगी।
शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चला रही है। इसके लिए बाकायदा 36 दिनों का शेड्यूल निर्धारित कर रखा है। आओ चलें वार्ड की ओर नामक स्वच्छता महाअभियान के तहत शनिवार को नगर परिषद के करीब 40 कर्मचारियों ने लोहारू चौक से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नगर परिषद टीमों ने सिविल अस्पताल के समीप से लेकर मेजबान चौक तक सड़क किनारे व डिवाइडरों में जमा मिट्टी का एकत्रित कर इसका उठान किया। इस दौरान इस मार्ग पर बने दो जगह बने अस्थाई डंपिंग प्वाइंटों से भी कूड़े का उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की नियमित साफ-सफाई व कूड़े का उठान न होने की शिकायतें लगातार नप अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। इन शिकायतों के समाधान के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने शनिवार को अपनी दो टीमों को भेजा। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को लोहारू चौक से लेकर मेजबान चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डिवाइडर व सड़क किनारे जमा मिट्टी के उठान के साथ अस्थाई डंपिंग प्वाइंटों से भी कूड़े का उठान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें