-फोटो 86 : शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराते पूर्व विधायक नरेश कौशिक। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय पर मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें उन्होंने भी जांच करवाई। श्रीबालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट से एमएस डॉ. शोभा सहगल की अध्यक्षता में डॉ. मोहित, डॉ. जानवी, डॉ. अर्चिता व उनकी टीम ने शिविर मेें पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का 613 नागरिकों ने लाभ उठाया। यह शिविर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने अपने 60वें जन्मदिवस अवसर पर आयोजित किया।