फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्किंग कंपनी पर छह लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
कंपनी संबंधी दस्तावेज दिखाता नीरज। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
गुजरात की एक नेटवर्किंग कंपनी पर गांव सांखोल के निवासी युवक ने छह लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने एसपी झज्जर कार्यालय में लिखित में शिकायत दे दी है। गांव सांखोल के निवासी नीरज ने बताया कि 2016 में गुजरात की नेटवर्किंग कंपनी हेलो इंडिया के एमडी दिनेश प्रभाकर से उसका संपर्क हुआ। उस दौरान दिनेश ने एक स्कीम बताई। इस स्कीम में बताया कि तुम्हे 12 हजार देने पर 18 हजार की कीमत के कूपन मिलेंगे। इन कूपनों से तुम खरीदारी कर सकते हो या फिर किसी और को आगे बेच सकते हो। तब नेटवर्क के जरिये मुझ से कुछ रिश्तेदार जुड़ गए। मैंने छह लाख रुपये इकट्ठे करके एमडी दिनेश के खाते में जमा करा दिए। कुछ दिन बाद तक दिनेश का रिस्पांस नहीं आया। बाद में पता चला कि दिनेश ने लोगों से रुपये ठग कर कंपनी बंद कर दी है। जो कूपन पहले उससे लिए थे, उनकी कीमत भी कुछ नहीं थी। फिर दिनेश से रुपये मांगने के लिए संपर्क किया तो उसने एक साल का समय मांगा। इसके बाद छह महीने का फिर तीन महीने का समय मांगा। अब इस बात को तीन साल हो गए हैं लेकिन वह रुपये नहीं दे रहा। मैंने जिन लोगों से रुपये लेकर जमा कराए वे मुझ पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें