राजकीय कॉलेज में कई कोर्स में सीटों से अधिक आवेदन आने से मेरिट काफी अधिक जाने की उम्मीद
-12 जुलाई को होगी पहली कट आफ लिस्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। राजकीय कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में बीए और बीसीए विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हैं। बीए की 320 सीटों पर 653 आवेदन मिले हैं जबकि बीसीए की 60 सीटों पर 208 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन दोनों विषयों में कट ऑफ सूची काफी ऊपर जाने की संभावना है। हालांकि कुछ कोर्स के लिए सीटों से आधे भी आवेदन नहीं मिले हैं।
कॉलेज में बीबीए की 40 सीटों पर 71 आवेदन आए हैं। इस कालेज में अब तक 996 सीटों पर 1112 आवेदन आए हैं, जिनमें से 496 का सत्यापन भी हो चुका है। उधर, कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें सीटों के आधी संख्या के भी आवेदन नहीं आए हैं। इनमें बीएससी नान मेडिकल, बीकाम पास, बीकाम आनर्स शामिल हैं। विद्यार्थी नौ जुलाई तक आनलाइन विभाग के पोर्टल पर पंजीकण कर सकते हैं। 12 जुलाई को पहली कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का पहली कट आफ लिस्ट में नंबर आता है, वो 20 जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
राजकीय कालेज बहादरगढ़ में आवेदन का आंकड़ा
कोर्स
सीट
आवेदन
बीए
320
653
बीए शाम
200
137
बीएससी नान मेडिकल 120
79
बीएससी मेडिकल 60
65
बीकाम पास
120
59
बीकाम आनर्स
60
36
बीसीए
60
208
बीबीए
40
71
12 तक हर हाल में पंजीकरण कराएं विद्यार्थी : कमल
12 जुलाई तक स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। विद्यार्थी जल्द से जल्द अपने पंसदीदा कोर्स में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण कराएं ताकि पहली ही लिस्ट में उनका नंबर दाखिले के लिए आ सके।
कमल कुमार रंगा, नोडल आफिसर, राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़।