फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक दिन पहले भेजी 60 बसें, आमजन को हुई परेशानी

Thu, 17 Oct 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
16jjrp12- झज्जर। बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नायब सैनी का वीरवार को पंचकूला के रामलीला ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए जिले से 130 बसों को भेजा जाना है। इसमें 60 बसों को बुधवार को करनाल के लिए रवाना कर दिया गया। से बसें करनाल जिले से लोगों को लेकर शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगी। इसके अलावा 70 बसें वीरवार को अलग-अलग व शहर से जाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को कई ग्रामीण रूटों से 60 बसों को हटाकर भेजा गया है, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन बसों को रेवाड़ी, साल्हावास, बहु-झोलरी सहित कई रूटों से हटाकर भेजा गया है। इसके चलते यात्रियों को निजी बसों में सफर करना पड़ा। काफी देर तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
बुधवार को करनाल गई 60 में से 40 बसें झज्जर डिपो और 20 बसें बहादुरगढ़ उप डिपो से भेजी गई। बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी बसों में सफर करना पड़ा। ऐसे में वीरवार को भी आम जनता को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वीरवार को भी झज्जर से 70 बसों को रवाना किया जाएगा। इसमें कुछ बसें झज्जर डिपो और कुछ बसें बहादुरगढ़ उप डिपो से जाएंगी। वीरवार को यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। जिले में 192 बसें हैं, जिसमें से 130 बसें कार्यक्रम में जाएंगी। बाकी 62 बसों से पूरे जिले में काम चलाया जाएगा। इसमें कुछ ऐसी बसें भी हैं, जो खराब हैं।


शहर से पांच और गांवों से 67 बसें जाएंगी
झज्जर शहर से पांच रोडवेज की बसें सीएम के शपथ कार्यक्रम में जाएंगी। इसके अलावा गांवों व कस्बे से 67 बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए जाने वाले लोगों की पूरी सूची तैयार कर ली गई है। एक बस में जगह के हिसाब से 50 से 51 लोगों को बैठाकर ले जाया जाएगा।



वर्जन
पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 130 बसों की मांग की गई थी। इसमें 60 बसें बुधवार को करनाल भेजी गई है, जबकि 70 बसें वीरवार सुबह जाएंगी।-रणबीर सिंह, सीआई, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें