फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाऊमीन खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार

Thu, 17 Oct 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रिलायंस मेट सिटी में एक कंपनी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को चाऊमीन खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गया। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी को बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिहार निवासी 24 वर्षीय फतेहरा खातून, 28 वर्षीय पानाफुल, 45 वर्षीय अरुण कुमार और पांच वर्षीय निजामुबिन ने मंगलवार रात को चाऊमीन खाई थी। चाऊमीन खाने के बाद सभी सो गए, लेकिन रात को ही निजामबिन की तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगी। रात को किसी तरह उसे संभाला और सभी सो गए।
सुबह जैसे ही बाकी लोग उठे तो फतेहरा खातुन, पानाफुल और अरुण कुमार की भी तबीयत खराब हो गई और उल्टियां करने लगे। प्रवासी मजदूर हबीब ने बताया कि सभी ने रात को चाऊमीन खाई थी। इसके बाद इन सभी की तबीयत बिगड़ गई। सभी को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में सुबह भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी बिहार से एक सप्ताह पहले ही रिलायंस मेट सिटी में किसी कंपनी में काम करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें