झज्जर। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों तहत जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिले से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। डीसी ने बताया कि समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5762 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से केवल 196 लंबित हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। संवाद