बहादुरगढ़। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 57 और केस सामने आए। जबकि पहले से संक्रमित 35 लोगों स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 343 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक 3525 कन्फर्म केस निकल चुके हैं, जबकि 3147 डिस्चार्ज हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले में पॉजिटिविटी रेट 2.8 और रिकवरी रेट 89.2 फीसदी दर्ज किया गया।
यहां मिले नए केस
नए संक्रमितों में बहादुरगढ़ के सेक्टर-6, सेक्टर-2, गली नंबर 3 नई बस्ती, कुलासी, पालिका कॉलोनी, डीएसपी निवास, रोहद, फ्रे डंस कॉलोनी लाइनपार, धर्मपुरा, दलबीर नगर, बराही रोड, न्यू पटेल पार्क लाइनपार, गली नंबर 4 बलजीत नगर, तारा कंपनी एमआइई पार्ट-1, धर्म विहार, छारा, सैनिक नगर, गली नंबर 4 शक्ति नगर, अरोड़ा टावर ओमेक्स सिटी, सांखोल, नई बस्ती, कबीर बस्ती, गली 3 मॉडल टाउन, गली नंबर 6 विवेकानंद नगर, छोटूराम नगर, परनाला के अलावा झज्जर के नंगला, डावला, ओल्ड तलाव रोड झज्जर शहर, खुंगाई, औरंगपुर, अहरी, सिवाना, सरोला, गोरिया, बहू, ढाकला, सुभाष नगर झज्जर शहर, मातनहेल, बाबेपुर, मालियावास शामिल है। अब तक जिले में 127334 सैंपलों की जांच में 3633 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है