फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में हुई 56 एमएम बारिश, सुबह निकली धूप

Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से क्षेत्र में बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक क्षेत्र में 56 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से 15 से 17 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं 18 व 19 सितंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए, लेकिन 8 बजे के आसपास धूर निकली। इसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में बना हुआ है। एक्यूआई शनिवार को भी गहरे हरे रंग में महज 45 दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम 34 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात को अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह के समय निकली धूप के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम 34 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई और लोग पसीने से तर-बतर हो गए। हालांकि दोपहर बाद आसमान में फिर से बादल छा गए और धूप भी हल्की हो गई। हवा में नमी का स्तर 34 से 68 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो 20 सितंबर तक बूंदाबांदी होती रहेगी। कभी तेज तो कभी हल्की। 15 से 17 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। फिर 18 व 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद प्रदूषण पूरी तरह साफ हो गया और लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें