फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर का चहुंमुखी विकास कराना उद्देश्य : बिरधाना

Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह बिरधाना ने शनिवार को प्रचार अभियान पैतृक गांव बिरधाना से शुरू किया। उन्होंने गांव गुढ़ा, जौंधी, रामपुरा, गिरावड़, सुर्खपुर, झज्जर शहर के वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर तीन और प्रजापति धर्मशाला में जनसंपर्क किया। बिरधाना ने कहा कि उनका एक मात्र उद्देश्य झज्जर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है। इसके लिए जरूरी है कि पांच अक्तूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार कमल का बटन दबाकर सेवा करने का मौका दो। फिर आप देखना क्षेत्र का विकास कैसे करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें