फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक में 551, स्नातकोत्तर में 163 सीटें खालीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं तथा एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं के दाखिले 14 अगस्त तक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिले 24 अगस्त तक होंगे। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे दाखिला लेने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। नए आवेदनों के लिए भी पोर्टल खुला है।
नेहरू कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग चल रही है। स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 649 भर चुकी हैं जबकि 551 खाली हैं। इनमें बीए की 101, बीएससी फिजिकल साइंस की 252, बीएससी लाइफ साइंस की 37, बीएससी गणित की 20, बीकॉम की 101 और बीबीए की 36 सीटें खाली हैं। उधर स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 207 भर चुकी हैं जबकि 163 खाली हैं। इनमें एमए अंग्रेजी की 12, एमए हिंदी की 12, एमए मनोविज्ञान की 17, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 20, एमए भूगोल की 09, एमकॉम की 67, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 16 और एमएससी गणित के 10 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें