लघु सचिवालय में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं व किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध
झज्जर। लघु सचिवालय में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं व किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता जयकरण मांडोठी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पूरे भारत में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य मांग है कि कॉर्पोरेट भारत छोड़ो, खेती से दूर हटो और भारत सरकार डब्लूटीओ बाहर आओ। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों और मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे ने विरोध प्रदर्शन किया है। अगर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो संयुक्त किसान मोर्चा अपने आंदोलन को और तेज करेगा। इस अवसर पर ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश, सतपाल, मेहर सिंह, होशियार सिंह, सुनील कौशिक, धर्मेन्द्र तथा राजपाल मौजूद रहें।