फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश ने सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिछले दिनों उड़ीसा में आयोजित 38वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गांव रानीला निवासी कोच रतन के बेटे आकाश पहलवान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वीरवार को विजेता के सम्मान में गांव में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गांव के मौजिज लोगों ने शिरकत कर स्वर्ण पदक विजेता पहलवान को सम्मानित किया। पहलवान आकाश ने 45 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश के पिता कोच रतन सिंह ने बताया कि आकाश अब भविष्य में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियां में जुट गया है। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि सुनील साहू सहित गणमान्य लोगों ने आकाश को सम्मानित करते उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ऋषि साहू, पंच विकास, पीटीआई ओमप्रकाश, बलवान सिंह, मंगतू राम, रामपत, रामधन शर्मा, कुलदीप, कृष्ण डीपी, मा. सतीश साहू, विजय डीपी, महाबीर मास्टर, सुरेंद्र रंगा, नरेंद्र आलड़िया, सतीश शर्मा, लीलू, जयभगवान, बंटी व श्रीभगवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें