पूर्व शिक्षामंत्री बहादुर सिंह जजपा में शामिल
अजय सिंह की मौजूदगी में आवास पर थामा जजपा का झंडा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री बहादुर सिंह ने जजपा में शामिल होने की घोषणा की है। सोमवार को दादरी में अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में बहादुर सिंह समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हो गए। चौटाला ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर बहादुर सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बहादुर सिंह के जजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। निश्चित रूप से पार्टी को इसका लाभ होगा।
हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके बहादुर सिंह वर्ष 2000 से 2005 में इनेलो सरकार में शिक्षा मंत्री थे। इस अवसर पर विधायक राजदीप सिंह फौगाट भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पहले जजपा में तीन विधायक थे और रविवार को शिरोमणि अकाली दल के कालांवाली से विधायक बलकौर सिंह भी शामिल हो गए। पार्टी समर्थित विधायकों की संख्या अब चार हो गई है।
फोटो-06
अजय सिंह चौटाला के साथ जेजेपी का झंडा थामे हुए पूर्व मंत्री बहादुर सिंह ।