फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव दहकोरा मोड़ के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात दहकोरा मोड़ पर खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ था। नजदीक की क्षतिग्रस्त हालत में बाइक थी। किसी राहगीर ने उसे संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती कराने आए व्यक्ति ने युवक के फोन से नंबर निकालकर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब बजे परिजन अस्पताल में पहुंचे तो मृतक की पहचान विनय (30) निवासी झाड़ोदा के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में उसका भाई भाई विनय मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर से निकला था। रात करीब 9 बजे विनय का उसके मोबाइल पर फोन आया था तब विनय ने उससे बहादुरगढ़ आने के लिए कहा था। बाहर होने के कारण वह बहादुरगढ़ नहीं आ सका। रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि दहकोरा मोड़ के पास किसी वाहन की चपेट में आने से भाई की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच करे और जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करे। उधर, जांच अधिकारी मुकेश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें