फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण मार्केट में सीवरेज व्यवस्था ठप, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण मार्केट में सीवरेज व्यवस्था ठप, दुकानदारों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर की पूर्ण मार्केट में सीवरेज व्यवस्था ठप होने से दुकानदारों में रोष है। गली के दुकानदारों को ठप सीवरेज व्यवस्था के चलते परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। गलियों में सीवरेज के मैनहोल पूरी तरह से रुके हैं । सीवरेज मैनहोल के ढक्कन भी टूटे हैं। दुकानदारों ने बताया कि करीब 20 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।
पूर्ण मार्केट अध्यक्ष संदीप फौगाट, उपाध्यक्ष राजेश जाखड़, डॉ. बाबूलाल वर्मा, संदीप वर्मा, रामफल फौजी, बिनोद पैंतावास, बिशंभर, सोमेश, सोनू, प्रवीन, मनीष, राकेश गुप्ता, लाला ने रोष जताकर कहा कि सीवरेज की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप फौगाट ने बताया कि सीवरेज के ढक्कन टूटे होने से गंदा पानी मार्केट की गलियों में फैल रहा है। इसके कारण यहां हर समय दुर्गंध बनी रहती है। इसके चलते बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इन दुकानदारों का कहना है कि इसके चलते ग्राहक भी दुकानों में आने पर कतरा रहे हैं। इसका असर काम धंधे पर भी पड़ रहा है। संदीप फौगाट और दुकानदारों ने जल्द से जल्द इस समस्या के स्थायी हल की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस परेशानी को दूर नहीं किया गया तो मजबूरन प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें