फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियां कसने वाले मनचलों को टीम ने पकड़ा, बाइकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा, नौ मोटरसाइकिल सवारों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग की ओर से गठित की गई एंटी इव टीजिंग स्कवॉयड ने शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं के समीप ऑपरेशन दुर्गा चलाया। इस दौरान महिला पुलिस ने छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले युवाओं को काबू किया और उनकी मोटरसाइकिल के चालान किए गए। अभियान की अगुवाई महिला थाना प्रबंधक मनीषा देवी ने की। पुलिस टीम की कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मचा रहा। करीब तीन घंटे चलाए गए अभियान के दौरान महिला पुलिस टीम ने मोटरसाइकिलों के चालान काटे। वहीं महिला थाना प्रभारी ने शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं को दुर्गा ऑपरेशन के तहत जागरूक किया। महिला थाना प्रबंधक मनीषा देवी की अगुवाई में शुक्रवार को एपीजे कॉलेज, जनता कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक चौक पर चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से नौ युवकों को काबू किया और उनकी मोटरसाइकिलों के चालान काटे। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि फब्तियां कसते पकड़े गए युवकों के नाम, नंबर दर्ज कर उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों व 1091 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई असामाजिक तत्व छात्राओं या महिलाओं पर छींटाकशी करता है तो तुरंत इसकी सूचना 1091 पर दें।
विज्ञापन

---
दुर्गा ऑपरेशन आगे भी इसी तरह सख्ती से चलाया जाएगा। अगर किसी लड़की या महिला को कोई परेशानी है तो वह इसकी सूचना तुरंत 1091 महिला हेल्पलाइन पर दें। शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक

फोटो 23
बाइकों के गाजात की जांच करते हुए पुलिस टीम।
फोटो 24
शिक्षण संस्था के बाहर छात्रा से बातचीत करती महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें